Chandauli News: कलेक्ट्रेट पर किसानों का हल्लाबोल: जमीन अधिग्रहण मुआवजे को लेकर प्रशासन को दी चेतावनी

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली में सोमवार को किसानों और विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। भारतमाला परियोजना, बंदरगाह, फ्रेट विलेज और सड़क चौड़ीकरण जैसी परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला है। किसान उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

रेवसा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन हुआ। समिति के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वार्ता असफल होने पर अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा।

भाकपा(माले) के जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने वोटों की चोरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने चुनाव आयोग पर विभिन्न राज्यों में सरकारों के गठन में मिलीभगत का आरोप लगाया। घंटों के प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी ने दो दिन बाद वार्ता का समय दिया।

इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शन में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका, कांग्रेस महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना और भाकियू जिलाध्यक्ष सतीश कुमार चौहान समेत कई नेता मौजूद रहे।

ALSO READ – 20 साल से फरार चोरी का मास्टरमाइंड, गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *