त्योहारी सीजन में सफर आसान, दिल्ली-बिहार के बीच चलेगी 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइम टेबल

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News (पीडीडीयू नगर): त्योहारी सीजन में दिल्ली जाने और घर लौटने वालों को दिक्कत नहीं होगी। बिहार से दिल्ली, नई दिल्ली और आनंद विहार के लिए रेलवे 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें पांच जोड़ी ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर चलेंगी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04456 नई दिल्ली धनबाद फेस्टिवल स्पेशल 30 नवंबर तक रोजाना नई दिल्ली से रात 22:40 बजे खुलकर अगले दिन 02: 20 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04455 स्पेशल 02 दिसंबर तक रोजाना धनबाद से 04:00 बजे खुलकर अगले दिन 06:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या

04458 आनंद विहार-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल 30 नवंबर तक रोजाना आनंद विहार से 13:40 बजे खुलकर अगले दिन 05:55 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर 14:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04457 स्पेशल 01 दिसंबर तक प्रतिदिन भागलपुर से 18:00 बजे खुलकर अगले दिन 02:30 बजे पटना जंक्शन होते हुए रात 22:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04064 दिल्ली भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को दिल्ली से 11:00 बजे खुलकर अगले दिन 10:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04063 स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार भागलपुर से 13:40 बजे खुलकर अगले दिन 15:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04060 आनंद विहार-जयनगर फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार से 09:00 बजे खुलकर अगले दिन 01:00 बजे पटना जंक्शन रूकते हुए 07:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04059 जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को जयनगर से 10:00 बजे खुलकर अगले दिन 08:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 04070 आनंद विहार- राजगीर फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को आनंद विहार से 00:20 बजे खुलकर उसी दिन 16:20 बजे पटना जंक्शन रूकते हुए 19:50 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04069 राजगीर आनंद विहार फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को राजगीर से 23:30 बजे खुलकर अगले दिन 02:00 बजे पटना रूकते हुए 19:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी

आनंद विहार-पटना स्पेशल आनंद विहार से 29 नवंबर तक रोजाना और गाड़ी संख्या 04089 पटना-आनंद विहार स्पेशल पटना से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी ।

ALSO READ – बिहार में पीके का मास्टरस्ट्रोक: करगहर या राघोपुर से बदलेंगे बिहार की राजनीति


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *