Bihar Election 2025: महिलाओं के लिए CM नीतीश कुमार का नया तोहफा, चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान

Spread the love & Share it

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य में 80 पिंक बसें दौड़ाई जाएंगी। इसके साथ ही पूरे बिहार में चलने वाली 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा की भी शुरुआत कर दी गई है।

सीएम हाउस में हुआ लोकार्पण

सोमवार, 8 सितंबर 2025 को एक कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आयोजित हुआ। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, परिवहन मंत्री समेत कई अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ये पिंक बसें पूरी तरह महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इन बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है।

बसों में आधुनिक सुविधाएं और CCTV निगरानी

नई पिंक बसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 3 हाई-रेजॉल्यूशन CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी सीधी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से होगी। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सीट और सुविधा भी दी गई है। नीतीश सरकार का कहना है कि यह कदम महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है।

महिला ड्राइवर रखने की योजना

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि कोशिश होगी कि इन पिंक बसों को महिला ड्राइवरों के हवाले किया जाए। इससे महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा और आत्मनिर्भरता दोनों बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं की सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

चुनाव से पहले बड़ा कदम

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित हैं। ऐसे में अब कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। नीतीश कुमार का यह कदम चुनावी रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

गठबंधनों में तैयारियां तेज

बिहार में एक ओर JDU-NDA गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में सक्रिय है, तो दूसरी ओर RJD-INDIA ब्लॉक तेजस्वी यादव की अगुवाई में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। दोनों गठबंधनों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर गहन मंथन चल रहा है।

वोटर लिस्ट का स्पेशल रिवीजन

चुनाव की तैयारियों के तहत भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बिहार की वोटर लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। 24 जून 2025 से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का पहला चरण पूरा हो चुका है। एक अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई थी। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 30 सितंबर को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी। अनुमान है कि इस लिस्ट से करीब 65 लाख नाम हटाए जाएंगे।

ALSO READ – Bihar Chunav 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे की जंग, तेजस्वी के लिए मुश्किलों का पहाड़


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *