डिप्टी CM ब्रजेश पाठक 23 सितंबर को आएंगे चंदौली, दिनकर जयंती समारोह में होंगे शामिल

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 23 सितंबर को चंदौली दौरे पर रहेंगे। वे यहां मुगलसराय के केंद्रीय विद्यालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रशासनिक तैयारियां पूरी रफ्तार पर

उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। अपर जिलाधिकारी (ADM) राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (Additional SP) अनंत चंद्रशेखर, उपजिलाधिकारी (SDM) अनुपम मिश्रा और क्षेत्राधिकारी (CO) कृष्ण मुरारी शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अतिथियों के बैठने की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की हवाई मार्ग से संभावित आगमन को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय परिसर में हेलीपैड बनाने की जगह का निरीक्षण भी किया गया। इसके अलावा, जिले के अन्य संभावित लैंडिंग स्थलों की भी समीक्षा की जा रही है ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

जिले में दिनकर जयंती को मिला विशेष महत्व

कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी से कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया है। साहित्य और राजनीति के इस संगम को लेकर जिलेभर में उत्सुकता का माहौल है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि उपमुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

ALSO READ – चंदौली के सिपाही पर बिहार में बदमाशों ने किया हमला, पैर में गोली लगी, पुलिस ने शुरू की छापेमारी


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *