
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 71 नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें पार्टी के कद्दावर नेताओं और नई प्रतिभाओं को भी शामिल किया गया है। सबसे बड़ा आकर्षण है उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम, जिन्हें तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता राम कृपाल यादव को दानापुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, अन्य प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार हैं:
- विजय कुमार सिन्हा – लखीसराय
- डॉ. प्रेम कुमार – गया टाउन
- तारकिशोर प्रसाद – कटिहार
- आलोक रंजन झा – सहरसा
- मंगल पांडेय – सीवान
महिलाओं को मिला BJP का भरोसा
इस लिस्ट (Bihar Election 2025) में 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है, जो बिहार की राजनीति में महिला प्रतिनिधित्व को मजबूत करेंगे। इनमें शामिल हैं:
- रेणु देवी – बेतिया
- गायत्री देवी – परिहार
- देवंती यादव – नरपतगंज
- स्वीटी सिंह – किशनगंज
- निशा सिंह – प्राणपुर
- कविता देवी – कोढा
- रमा निषाद – औराई
- अरुणा देवी – वारसलीगंज
- श्रेयसी सिंह – जमुई
BJP को NDA में सीट बंटवारे के बाद 101 सीटें मिली हैं।
कद्दावर नेताओं का टिकट काटा गया
इस लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले बदलाव भी हुए हैं। पार्टी ने कद्दावर नेता नंद किशोर यादव का टिकट काट दिया है। पटना साहिब सीट से उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को टिकट मिला है।
साथ ही, मंत्री मोतीलाल प्रसाद का रीगा से टिकट कट गया और उनकी जगह बैद्यनाथ प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है।
केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक
यह सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।
यह पहली लिस्ट राजनीतिक समीकरण और उम्मीदवारों की रणनीति की झलक देती है। आगामी चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी के ये बड़े नाम और नई महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में क्या प्रभाव डालते हैं।
ALSO READ – सीट बंटवारे पर मांझी का मतभेद! पहले जताई नाराजगी, फिर क्यों कहा- जो मिला उसी में खुश