चंदौली में रन फॉर यूनिटी का जोश, ADG पियूष मोडिया ने रैली को दिखाई हरी झंडी

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार की सुबह पूरे जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें प्रशासन से लेकर आम जनता तक ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी वाराणसी जोन पियूष मोडिया ने सुबह 9 बजे चकिया तिराहे से हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ का मार्ग चकिया तिराहा, महिला थाना, सकलडीहा चौराहा होते हुए अलीनगर थाना तक तय किया गया। रास्ते भर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “एकता का संदेश” के नारों से वातावरण देशभक्ति से भर गया।

दौड़ में पुलिस अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था, हर उम्र के लोगों ने पटेल के एकता के सिद्धांत को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

एसपी आदित्य लांघे ने बताया कि जिले के सभी थानों पर एक साथ यह आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि “सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था, और आज की यह दौड़ उन्हीं को नमन करने का प्रतीक है।”

इस मौके पर वाराणसी डीआईजी वैभव कृष्ण, एसपी आदित्य लांघे, एएसपी अनंत चंद्रशेखर, सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे समेत सैकड़ों पुलिसकर्मी, समाजसेवी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

ALSO READ – Dev Diwali 2025: 10 लाख दीपों से जगमगाएगी काशी! जानिए कब और कहां होंगे 3D शो, संगीत-संध्या और आतिशबाजी


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *