Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत में सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

Spread the love & Share it

Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड वायदा आज ₹1,20,802 प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को यह ₹1,21,409 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सुबह 9:55 बजे तक एमसीएक्स पर सोना ₹1,20,760 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की तुलना में लगभग ₹650 सस्ता है। शुरुआती कारोबार में गोल्ड ₹1,20,970 के उच्च स्तर तक पहुंचा था।

चांदी के भाव में भी आई गिरावट

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर चांदी ₹1,47,131 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी, जबकि कारोबारी दिन की शुरुआत ₹1,46,466 पर हुई थी। पिछले दिन की बंद कीमत के मुकाबले चांदी में करीब ₹630 की गिरावट दर्ज की गई।

शादियों के सीजन में सोना हुआ सस्ता

नवंबर में शादियों का सीजन शुरू होने से पहले सोने की कीमतों में आई यह गिरावट ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। भारत में सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, खासकर शादी-ब्याह और त्योहारों के मौके पर।

निवेशकों के लिए भी सोना हमेशा से एक सुरक्षित निवेश विकल्प रहा है। शादियों के मौसम में इसकी मांग में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में हलचल देखने को मिल सकती है।

इन शहरों में सोने का आज का भाव (प्रति 10 ग्राम)

(स्रोत: गुड रिटर्न)

दिल्ली

  • 24 कैरेट – ₹1,22,510
  • 22 कैरेट – ₹1,12,400
  • 18 कैरेट – ₹91,990

मुंबई

  • 24 कैरेट – ₹1,22,460
  • 22 कैरेट – ₹1,12,250
  • 18 कैरेट – ₹91,840

चेन्नई

  • 24 कैरेट – ₹1,22,730
  • 22 कैरेट – ₹1,12,500
  • 18 कैरेट – ₹93,900

कोलकाता

  • 24 कैरेट – ₹1,22,460
  • 22 कैरेट – ₹1,12,250
  • 18 कैरेट – ₹91,840

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट – ₹1,22,510
  • 22 कैरेट – ₹1,12,300
  • 18 कैरेट – ₹91,890

लखनऊ

  • 24 कैरेट – ₹1,22,510
  • 18 कैरेट – ₹91,990
  • 22 कैरेट – ₹1,12,400

ALSO READ – देव दीपावली पर काशी आएंगे CM योगी, लेज़र शो और गंगा आरती का लेंगे आनंद


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *