Chandauli News: चकिया में देव दीपावली की भव्य तैयारी, 11 हजार दीपों से जगमगाएंगे मां काली मंदिर और घाट

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चकिया में काशी की तर्ज पर देव दीपावली की भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मां काली मंदिर पोखरे के घाट को इस बार 5100 से बढ़ाकर 11,000 दीपों से सजाया जाएगा, जिससे पूरा घाट रोशनी से जगमगा उठेगा।

आयोजन की भव्यता बढ़ाने के लिए ओम सेवा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। महिलाएं घाटों पर आकर्षक रंगोली बनाकर देव दीपावली की शोभा बढ़ाएंगी।

ओम सेवा समिति के अध्यक्ष अमरदीप मोदनवाल और महामंत्री दीपक चौहान ने बताया कि घाट और तालाब की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। सजावट की शुरुआत मंगलवार से कर दी गई है। समिति के प्रबंधक सुजीत जायसवाल ने कहा कि आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पूरी टीम जी-जान से जुटी है।

चकिया में देव दीपावली

इस वर्ष की देव दीपावली चकिया में न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बनेगी, बल्कि यह आयोजन क्षेत्र की सामाजिक एकता और भव्यता का प्रतीक भी बनेगा।

इस आयोजन में समिति के सदस्य आलोक जायसवाल, मनीष जायसवाल, शुभम मोदनवाल, राहुल विश्वकर्मा, मनीष तिवारी, अंकित कुमार राज, जमुना सोनकर, लोकनाथ सिंह, प्रभात मौर्य, विनोद केसरी, अभिषेक यादव और प्रिंस गुप्ता सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

ALSO READ – देव दीपावली पर काशी आएंगे CM योगी, लेज़र शो और गंगा आरती का लेंगे आनंद


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *