
UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 23 एडिशनल पुलिस अधीक्षकों (Additional SPs) के तबादले और नई तैनातियां कर दी हैं। इन तबादलों में वाराणसी को भी नया अपर पुलिस उपायुक्त मिला है।
इसके अलावा बीएस वीर कुमार, जो पहले पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस उपायुक्त थे, उन्हें पहले वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया था, लेकिन अब उनका तबादला रद्द करते हुए उपसेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में तैनात किया गया है।
सच्चिनानंद को अपर पुलिस अधीक्षक एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ, डॉ. संजय कुमार को उपसेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर और सुबोध गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) हरदोई बनाया गया है। वहीं निवेश कटियार को अपर पुलिस अधीक्षक यूपी 112 में नई तैनाती मिली है।
दिनेश कुमार पुरी को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) गोरखपुर और संतोष कुमार द्वितीय को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक कार्यालय से स्थानांतरित कर जनपद गोरखपुर भेजा गया था, लेकिन बाद में उनका तबादला निरस्त कर दिया गया।
सीताराम को अपर पुलिस अधीक्षक (विधि प्रकोष्ठ) मुख्यालय लखनऊ, सिद्धार्थ वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, सुमित शुक्ला को अपर पुलिस अधीक्षक शामली, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) गोरखपुर और अशोक कुमार सिंह प्रथम को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच बनाया गया है।
इसके साथ ही राजकुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ, संतोष कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) गोरखपुर, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ, रामानंद कुशवाहा को अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस और जितेंद्र कुमार प्रथम को अपर पुलिस अधीक्षक यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नियुक्त किया गया है।
चिरंजीव मुखर्जी को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, श्वेताभ पांडेय को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एटा, आलोक कुमार जायसवाल को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) सहारनपुर और डॉ. राकेश कुमार मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) गाजीपुर में तैनाती दी गई है।
ALSO READ – सनकी प्रेमी ने गेस्ट हाउस में प्रेमिका का गला दबाया, फिर खुदकुशी को निकला लखनऊ