10वीं बार शपथ को तैयार नीतीश कुमार, भाजपा ने दोबारा दो डिप्टी सीएम फॉर्मूला किया पक्का

Spread the love & Share it

Bihar NDA Government

Bihar NDA Government: बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को जदयू और भाजपा दोनों दलों की अहम बैठकों में नेतृत्व को अंतिम रूप दे दिया गया। सुबह मुख्यमंत्री आवास पर हुई जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को एक बार फिर सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक बेहद सहज रही और किसी तरह की बहस या विरोध देखने को नहीं मिला। अब नीतीश कुमार लगातार चौथी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

इधर भाजपा की ओर से भी बड़ा राजनीतिक फैसला सामने आया। दोपहर में पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता बनाया गया। दोनों नेताओं को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दोबारा मिलने जा रही है।

भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक के बाद घोषणा करते हुए कहा,

‘सम्राट चौधरी जी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा जी को उपनेता चुना गया है। दोनों हिट हैं, फिट हैं और ये जीत का चौका है।‘

इन फैसलों के साथ केंद्र और राज्य स्तर पर यह साफ हो चुका है कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में ‘डबल डिप्टी सीएम’ वाला फॉर्मूला जारी रहेगा। हालांकि शपथ ग्रहण की तारीख का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में अटकलें हैं कि नया मंत्रिमंडल जल्द ही शपथ ले सकता है।

ALSO READ – तेज प्रताप ने केंद्र सरकार से मांगी मदद, कहा- हमारे परिवार पर मानसिक-शारीरिक दबाव, जांच हो


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *