भाजपा का संगठनात्मक बदलाव: UP के 14 जिलों में नए जिलाध्यक्ष, फतेहपुर के मुखलाल पाल हटाए गए

Spread the love & Share it

UP BJP New District Presidents 2025

UP BJP New District Presidents 2025: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी। यह जानकारी प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने जारी की। लंबे समय से जारी अटकलों के बाद यह सूची संगठन पर्व के तहत हुए जिलाध्यक्ष चुनावों के आधार पर सार्वजनिक की गई।

फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को हटाया गया

जारी सूची में सबसे बड़ा बदलाव फतेहपुर जिले में किया गया है, जहां विवादों में घिरे जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को पद से हटा दिया गया है। उन पर संगठन में पद दिलाने के लिए 50 लाख रुपये की मांग का गंभीर आरोप लगा था। उनकी जगह अब अन्नू श्रीवास्तव को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

14 जिलों में बदलाव, 5 जिलों में पुराने चेहरे बरकरार

भाजपा अब तक कुल 98 में से 84 जिलों के अध्यक्ष घोषित कर चुकी है। ताजा सूची में

• 5 जिलों में मौजूदा जिलाध्यक्षों पर भरोसा बनाए रखा गया है,

• जबकि नए बदलाव के साथ 14 जिलों में नियुक्तियां कर दी गई हैं।

वाराणसी समेत 14 जिलों में अध्यक्षों के नाम अभी घोषित होने बाकी हैं।

सामाजिक संतुलन पर भी ध्यान

नए जिलाध्यक्षों की सूची में सामाजिक संतुलन को विशेष तरजीह दी गई है

• 7 जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से

• 6 सामान्य वर्ग से

• 1 अनुसूचित जाति से

अलीगढ़ जिला, अलीगढ़ महानगर, फिरोजाबाद जिला और कौशांबी जैसे जिलों में पार्टी ने पुराने चेहरों को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा द्वारा घोषित नए जिलाध्यक्षों की सूची

• मेरठ जिला – हरवीर पाल

• हापुड़ – कविता माधरे

• फिरोजाबाद जिला – उदय प्रताप सिंह

• हाथरस – प्रेम सिंह कुशवाहा

• अलीगढ़ महानगर – राजीव शर्मा

• अलीगढ़ जिला – कृष्ण पाल सिंह लाला

• एटा – प्रमोद गुप्ता

• जालौन – उर्विजा दीक्षित

• झांसी महानगर – सुधीर सिंह

• हमीरपुर – शकुंतला निषाद

• फतेहपुर – अन्नू श्रीवास्तव

• बाराबंकी – राम सिंह वर्मा

• जौनपुर – अजीत प्रजापति

• कौशांबी – धर्मराज मौर्या

ALSO READ – संविधान दिवस पर स्वामी प्रसाद मौर्य का हमला: सरकार संविधान कमजोर कर रही, शिक्षा–कृषि, कानून व्यवस्था के बुरे हाल


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *