RSS शताब्दी वर्ष: घर–घर संपर्क अभियान की शुरुआत, समाज से जुड़ाव पर फोकस

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर नागरिकों से सीधे जुड़ने के लिए विशेष घर-घर संपर्क और जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक संघ के कार्य, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान की जानकारी पहुँचाना है।

अभियान के तहत स्वयंसेवक स्थानीय नगर और मोहल्लों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, साहित्य वितरित कर रहे हैं और आगामी शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। शहर में इस अभियान को लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि शताब्दी वर्ष को सेवा, संगठन और समाज की शक्ति को समर्पित किया गया है। इस दौरान विभिन्न स्तरों पर समाज से जुड़ने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्यारे सोनकर, दीपक चौहान, विनोद सिंह, अभिषेक यादव, हिमांशु विश्वकर्मा, विपुल यादव और उमंग जायसवाल सहित कई स्वयंसेवक सक्रिय रूप से शामिल रहे।

ALSO READ – चंदौली में BJP विधायक रमेश जायसवाल के खिलाफ प्रदर्शन, दवा व्यापारी हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई से नाराज


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *