
Chandauli News: चंदौली जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। निर्धारित समय से पहले ही SIR फॉर्म का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है, जो प्रशासन की कार्यकुशलता और तकनीकी दक्षता का बेहतरीन उदाहरण है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने निर्वाचन कार्य में जुटे आठ कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और सटीक डिजिटाइजेशन से चुनावी प्रक्रियाएँ अधिक पारदर्शी और मजबूत बनती हैं।
डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक कार्य में तकनीक का प्रभावी उपयोग, टीमवर्क और जिम्मेदारी आवश्यक है। SIR फॉर्म का पूर्ण डिजिटाइजेशन न केवल प्रशासन की तत्परता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि जिला टीमवर्क के जरिए बड़े लक्ष्य समय से पहले हासिल कर सकता है।
सम्मानित किए गए कार्मिकों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, पंचायत सहायक, अनुदेशक और ग्राम रोजगार सेवक शामिल हैं। इन सभी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्यों को समय पर और सटीक रूप से पूरा किया।
सम्मानित कार्मिकों की सूची
- शांति देवी – आंगनवाड़ी कार्यकत्री (मुगलसराय-380)
- रीता देवी – आंगनवाड़ी कार्यकत्री (मुगलसराय-380)
- राधिका उपाध्याय – आंगनवाड़ी कार्यकत्री (सैयदराजा-382)
- बिंदु देवी – आंगनवाड़ी कार्यकत्री (सैयदराजा-382)
- गोविंद – पंचायत सहायक (सकलडीहा-381)
- सुजीत कुमार यादव – पंचायत सहायक (सकलडीहा-381)
- चंदा सिंह – अनुदेशक (चकिया-383, अजा सुरक्षित)
- सर्वेश कुमार सिंह – ग्राम रोजगार सेवक (चकिया-383, सुरक्षित)
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने इन सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि चंदौली जिला निर्वाचन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण बना रहे। उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी अधिकारी और कर्मचारी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
ALSO READ – सैयदराजा मर्डर केस का मुख्य आरोपी रितेश यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली