
Varanasi News: नमो घाट पर चल रहे काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में मंगलवार को उस समय बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई, जब एक शराबी युवक सीधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच के करीब तक पहुंच गया। कुछ सेकंड के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की ओर बढ़ा। उसके कदमों की दिशा देखकर दर्शक भी सन्न रह गए। इसी दौरान पहले से मुस्तैद SPG कमांडो ने तेज़ी दिखाते हुए युवक को धक्का देकर दूर किया और पलभर में काबू में कर लिया।
कमांडो की फुर्ती इतनी तेज थी कि मंच के सामने बैठे लोगों को समझने का भी समय नहीं मिला। युवक को तुरंत हिरासत में लेकर मंच क्षेत्र से दूर ले जाया गया।
घटना के बाद कुछ मिनटों तक हल्की हलचल जरूर दिखी, लेकिन कार्यक्रम को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाया गया। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम में ज़रा-सी लापरवाही भी बड़ा खतरा बन सकती थी, हालांकि SPG की सतर्कता ने किसी संभावित हादसे को टाल दिया।
ALSO READ – संजय निषाद के विवादित बयान पर बवाल: करणी सेना ने दी ‘जुबान काटने’ की धमकी
