शीतलहर का कहर: चंदौली में कक्षा 8 तक के स्कूल 26 दिसंबर तक बंद, DM का आदेश

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: भीषण शीतलहर और घने कोहरे के चलते चंदौली जिले में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने आदेश जारी करते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन 26 दिसंबर 2025 तक स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।

यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के साथ-साथ अशासकीय सहायता प्राप्त, सरकारी एवं गैर-सरकारी, सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी विद्यालयों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे एसआईआर, ऑनलाइन प्रशिक्षण, अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम तैयार करने, डीबीटी, यू-डायस (अपार) फीडिंग, जीरो पॉवर्टी योजना सहित अन्य विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे।

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन से आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ – घने कोहरे में मौत का करंट: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर व्यक्ति और पालतू कुत्ते की दर्दनाक मौत


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *