मुगलसराय में विकास को मिली रफ्तार: विधायक रमेश जायसवाल ने 1.58 करोड़ की चार नई सड़कों का किया लोकार्पण

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के बबुरी समेत ग्रामीण अंचलों में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने चार नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार इन सड़कों पर कुल 1 करोड़ 58 लाख 33 हजार रुपये की लागत आई है। लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रही और सड़कों को जनता को समर्पित किया गया।

लोकार्पित सड़कों में ग्राम सभा खुरुहूजा (बरउर) की यादव बस्ती संपर्क मार्ग (8.64 लाख रुपये), चंदौली–बबुरी से बहेरा संपर्क मार्ग (20.31 लाख रुपये), बबुरी–धरौली मार्ग (34.69 लाख रुपये) तथा ग्राम सभा पचोखर में खुटहन–पचोखर वियार एवं ब्राह्मण बस्ती मार्ग (94.69 लाख रुपये) शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं। इन मार्गों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान सूरज सिंह, लादू सिंह, अंकित सिंह, चंचल सिंह, अजय पटेल, राधे वियार, मन्नू बियार, मंजू देवी, शांति देवी, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्थानीय ग्रामीणों ने सड़कों के लोकार्पण पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है और रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिलेगी।

ALSO READ – Unnao Rape Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक, फिलहाल जेल में रहेंगे पूर्व विधायक


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *