नए साल पर वाराणसी में 5 जनवरी तक कई मार्गों पर डायवर्जन, लहुराबीर, मैदागिन, विशेश्वरगंज पर नो एंट्री

Spread the love & Share it

Varanasi News

Varanasi News: नववर्ष 2026 के दौरान काशी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने व्यापक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था 29 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य यातायात को सुचारू बनाए रखना और आमजन को जाम से राहत देना है।

इन इलाकों में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक

यातायात पुलिस के अनुसार लहुराबीर, मैदागिन, विशेश्वरगंज और गोलगड्डा तक किसी भी प्रकार के बड़े चार पहिया वाहन जैसे आर्मेनिया और टेम्पो ट्रेवलर का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह ब्रॉडवे तिराहा, अग्रवाल तिराहा, सोनारपुरा और गोदौलिया की ओर भी बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।

भीड़ बढ़ने पर लागू होगा विशेष डायवर्जन प्लान

काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र के लिए
• अमर उजाला से लहुराबीर की ओर चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे, उन्हें लकड़मंडी/तेलियाबाग की ओर मोड़ा जाएगा।
• गोलगड्डा से विशेश्वरगंज जाने वाले वाहन राजघाट की ओर डायवर्ट होंगे।
• विशेश्वरगंज से मैदागिन जाने वाले वाहन गोलगड्डा की ओर भेजे जाएंगे।
• भेलूपुर से सोनारपुरा जाने वाले वाहन ब्रॉडवे की ओर मोड़े जाएंगे।
• ब्रॉडवे से अग्रवाल तिराहा जाने वाले वाहनों को रविंद्रपुरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
अस्सी व रविदास घाट के लिए
• बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहे से अस्सी की ओर चार पहिया वाहनों की अनुमति नहीं होगी, वाहन रविदास गेट की ओर जाएंगे।
• नगवा चौराहे से रविदास घाट व अस्सी घाट की ओर वाहनों को रोका जाएगा, उन्हें ट्रॉमा सेंटर की ओर भेजा जाएगा।
• पद्मश्री चौराहे से अस्सी जाने वाले वाहन रविंद्रपुरी की ओर डायवर्ट होंगे।
नमो घाट के लिए
• शूजाबाद से राजघाट की ओर चार व तीन पहिया वाहन नहीं आएंगे, उन्हें पड़ाव/रामनगर की ओर मोड़ा जाएगा।
• गोलगड्डा तिराहे से नमो घाट जाने वाले चार पहिया वाहन लकड़मंडी की ओर डायवर्ट होंगे।

प्रशासन की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91 7839856994
ट्रैफिक हेल्पलाइन: +91 7317202020

प्रशासन का कहना है कि सहयोग मिलने पर नववर्ष के दौरान काशी में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और श्रद्धालु सुरक्षित व सहज रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

ALSO READ – Unnao Rape Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक, फिलहाल जेल में रहेंगे पूर्व विधायक


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *