अब बनारस स्टेशन से चलेगी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर भी बदला

Spread the love & Share it

बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस

Varanasi News: यात्रियों की सुविधा और परिचालन में सुगमता के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने राजगीर–वाराणसी के बीच चलने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के टर्मिनल में अहम बदलाव किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह ट्रेन अब वाराणसी जंक्शन की बजाय बनारस स्टेशन से संचालित की जाएगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह परिवर्तन 8 मार्च 2026 से प्रभावी होगा। इसके साथ ही ट्रेन के नंबर में भी बदलाव किया गया है, ताकि परिचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

नया टर्मिनल, नया ट्रेन नंबर

8 मार्च 2026 से गाड़ी संख्या 14224 वाराणसी–राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का नंबर बदलकर 15138 कर दिया जाएगा। यह ट्रेन अब बनारस–राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी।
ट्रेन बनारस स्टेशन से रात 8:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे राजगीर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह अपने पूर्व निर्धारित स्टेशनों और समय के अनुसार ठहराव लेगी।

इसी क्रम में, 9 मार्च 2026 से गाड़ी संख्या 14223 राजगीर–वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का नंबर बदलकर 15137 किया जाएगा। यह ट्रेन अब राजगीर–बनारस बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी और राजगीर से रात 9:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:15 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।

यात्रियों को होगी सुविधा

रेलवे प्रशासन का कहना है कि बनारस स्टेशन को टर्मिनल बनाए जाने से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और वाराणसी जंक्शन पर भीड़ के दबाव में कमी आएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व नए ट्रेन नंबर और स्टेशन की जानकारी अवश्य जांच लें।

यह बदलाव विशेष रूप से वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ALSO READ – नए साल में ठाकुर जी के दर्शन से पहले जरूरी एडवाइजरी, वरना बढ़ सकती है आपकी परेशानी


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *