नो-पार्किंग, बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई, 124 गाड़ियों का चालान, 1.52 लाख का जुर्माना

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने गुरुवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 124 वाहनों का चालान किया गया, जिससे कुल 1.52 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

यह अभियान राष्ट्रीय राजमार्गों सहित जिले की प्रमुख सड़कों पर केंद्रित रहा। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान में ऑटो, निजी वाहनों के साथ-साथ व्यावसायिक वाहनों की भी विशेष जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहन चालक निर्धारित मानकों से अधिक सवारी बैठाते पाए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत बिना हेलमेट चल रहे 60 वाहन, तीन सवारी वाले 12 वाहन और नो-पार्किंग में खड़े 37 वाहनों समेत कुल 124 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।
एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ वाहन जब्ती सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ – लग्जरी कार से बिहार जा रही थी अवैध शराब, चंदौली पुलिस ने 6 तस्करों को दबोचा


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *