Chandauli News: पुलिसकर्मी की तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, कई लोगों को कुचला

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पुलिसकर्मी की तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसा राम जानकी मंदिर के पास हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी सहित ऑटो सवार और राहगीर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अलीनगर निवासी प्यारे लाल यादव ने बताया कि पुलिसकर्मी राम जानकी मंदिर स्कूल की ओर से तेज गति में वाहन चला रहा था। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वाहन ने सड़क पर चल रहे लोगों और एक ऑटो को टक्कर मार दी।

हादसे में एक महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों को नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है। वहीं, पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ – Chandauli News: लग्जरी कार से पकड़े गए शूटर, चंदौली गोलीकांड में बड़ा खुलासा


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *