चंदौली सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरेरा चौराहे के पास सैदपुर–चंदौली फोरलेन हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी और करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय सुमरत कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झारखंड में पंजीकृत एक निजी कार जमनिया से मझलेपुर की ओर लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान गुरेरा चौराहे पर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोक लिया और चालक छोटू प्रजापति को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।

सूचना मिलने पर बलुआ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि कार को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मृतक के परिवार में उनकी पत्नी बसंती देवी, तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। हादसे के बाद से परिवार में शोक का माहौल है, वहीं गांव में भी घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश व्याप्त है।

ALSO READ – 54 साल तक 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए वजह, किस दिन है सार्वजनिक छुट्टी?


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *