वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

Spread the love & Share it

Varanasi News

Varanasi News: कैंट थाना क्षेत्र के खजुरी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में संचालित हो रहे अवैध देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बुधवार देर रात एसीपी कैंट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर संबंधित स्पा सेंटर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के भीतर कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिनका उपयोग अनैतिक गतिविधियों में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से इस स्पा सेंटर को लेकर संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि के बाद विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई। छापेमारी के बाद पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

साथ ही स्पा सेंटर संचालक और इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क कब से सक्रिय था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

कैंट पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ALSO READ – Chandauli News: करंट लगने से मासूम की मौत, हीटर से पानी गर्म करते समय हुआ हादसा


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *