चंदौली के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 21 जनवरी को आईटीआई रेवसा में हिंडाल्को का रोजगार मेला

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के शिक्षित और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए नए साल की शुरुआत रोजगार के सुनहरे अवसर के साथ होने जा रही है। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के संयुक्त तत्वावधान में 21 जनवरी को रेवसा स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में एक विशाल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेला) का आयोजन किया जाएगा।

इस रोजगार मेले के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनी हिंडाल्को के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है।

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। चयन प्रक्रिया के दिन अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र, अंकपत्र, अपडेटेड बायोडाटा एवं चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 10 बजे आईटीआई रेवसा परिसर में उपस्थित होना होगा।

आईटीआई प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग ने रोजगार मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़कर उन्हें अपने ही जिले में बेहतर रोजगार और करियर के अवसर उपलब्ध कराना है।

ALSO READ – चंदौली में राहगीरों से छिनैती करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *