
Chandauli News: सदर कोतवाली पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल और नकदी छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों से उनके आपराधिक नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि छिनैती की घटनाओं में शामिल दो युवक जसुरी गांव की ओर जाने वाली सड़क पर मौजूद हैं। इस पर सदर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान किशुनदासपुर निवासी सूरज सोनकर और बिछिया कला गांव निवासी राहुल जायसवाल के रूप में हुई। दोनों ने स्वीकार किया कि 13 जनवरी को कटसिला के पास एक मोटरसाइकिल सवार से मोबाइल फोन और नकदी छीनी गई थी। मोबाइल कवर में रखे करीब 5 हजार रुपये उन्होंने आपस में बांट लिए थे।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जगदीशसराय गांव के पास स्थित एक खंडहर मकान से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली। इस पूरी कार्रवाई में सदर कोतवाली पुलिस टीम के सदस्य मो. असलम, अरुणेश कुमार राय और गौरव शुक्ला शामिल रहे।
ALSO READ – सरेशाम गुंडई से दहला चकरघट्टा: ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई, वाहन तोड़फोड़ कर फरार हुए बदमाश