डीडीयू जंक्शन पर दिल दहला देने वाला हादसा, मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ते ही जिंदा जला व्यक्ति

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन रेलवे यार्ड में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया, जहां ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरआरआई क्षेत्र के पास खड़ी एक मालगाड़ी के इंजन पर व्यक्ति अचानक चढ़ गया। उसने शरीर पर कई परतों में कपड़े पहन रखे थे। इंजन पर चढ़ते ही वह हाईटेंशन तार के बेहद नजदीक पहुंच गया, जिससे तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही तेज चिंगारी उठी और कुछ ही पलों में आग की लपटों के बीच उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद रेलवे यार्ड में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तत्काल ओएचई की विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को इंजन से नीचे उतारा गया।

आरपीएफ डीडीयू पोस्ट प्रभारी प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना की जांच जारी है।

ALSO READ – Chandauli News: दुल्हीपुर के 52 बीघा मोहल्ले में पेयजल संकट, अधर में पाइपलाइन का काम


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *