अवैध ईंट भट्ठे पर कार्रवाई की मांग, डीएम से मिले ग्रामीण, प्रदूषण फैलाने का आरोप

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के माटीगांव निवासी अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात की और कोड़रिया गांव में संचालित एक ईंट भट्ठे को अवैध बताते हुए उसे बंद कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘700 मार्का’ नाम से चल रहा यह ईंट भट्ठा बिना तय मानकों के संचालित हो रहा है, जिससे गांव और आसपास के इलाकों में गंभीर प्रदूषण फैल रहा है।

अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस ईंट भट्ठे की जांच पहले भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा की जा चुकी है और जांच रिपोर्ट लखनऊ स्थित उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और भट्ठे का संचालन लगातार जारी है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले यह भट्ठा ‘एकेआर मार्का’ के नाम से संचालित होता था, जिसे बाद में नाम बदलकर ‘700 मार्का’ कर दिया गया। सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भट्ठे के पक्ष में भ्रामक रिपोर्ट भेजी गई, जिससे कार्रवाई प्रभावित हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि भट्ठे की चिमनी से निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है और लोग सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ईंट भट्ठे का संचालन तत्काल रोका जाए।

मामले पर जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने शिकायतकर्ता को आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ – T20 World cup 2026: ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की मांग, भारत में ही होंगे मैच


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *