कफ सिरप तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: सोनभद्र पुलिस ने वाराणसी में 28.50 करोड़ की संपत्ति की कुर्की

Spread the love & Share it

कफ सिरप तस्करी

Varanasi News: कफ सिरप तस्करी के संगठित नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए सोनभद्र पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महज तीन माह के भीतर की गई प्रभावी कार्रवाई में पुलिस ने शुक्रवार को तस्करी के मास्टरमाइंड भोला जायसवाल की वाराणसी स्थित करीब 28 करोड़ 50 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली।

यह कार्रवाई वाराणसी पुलिस के सहयोग से सोनभद्र पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कुर्क की गई संपत्तियां वाराणसी में तीन अलग-अलग स्थानों पर स्थित बताई गई हैं। पुलिस के अनुसार, तस्करी का सरगना शुभम जायसवाल अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपित भोला प्रसाद जायसवाल, निवासी प्रहलादघाट कायस्थ टोला (थाना आदमपुर, वाराणसी), को विदेश भागने की कोशिश के दौरान कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह जिला कारागार सोनभद्र में निरुद्ध है।

एसआईटी की जांच में सामने आया कि आरोपित ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के लिए एक संगठित सिंडिकेट संचालित किया था। इस अपराध से उसने करीब 28.50 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति अर्जित की। न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार को उक्त संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई।

ALSO READ – वाराणसी में है मां सरस्वती का अनोखा धाम, जहां होती है द्वादश रूपों की पूजा


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *