वाराणसी में किराए के फ्लैट से चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 4 युवतियां 1 युवक गिरफ्तार

Spread the love & Share it

Varanasi News

Varanasi News: शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को कैंट थाना क्षेत्र की कुंजविहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मौके से चार युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई SOG-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस को CP संवाद हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर सूचना मिली थी कि कुंजविहार कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी, जहां से चार युवतियों और एक ग्राहक को हिरासत में लिया गया।

मौके की तलाशी के दौरान पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इसके अलावा फ्लैट के बाहर खड़े एक चार पहिया वाहन को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

हालांकि, रैकेट का मुख्य संचालक पुलिस कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार युवतियों को कहां से लाया गया था, नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा फ्लैट मालिक की भूमिका क्या है।

एसीपी अपूर्व पांडे ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ – नोएडा इंजीनियर मौत पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला: बोले– जिम्मेदार मुख्यमंत्री खुद


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *