Padma Awards List 2026: धर्मेंद्र समेत 5 को पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 114 पद्मश्री विजेताओं की पूरी लिस्ट

Spread the love & Share it

Padma Awards List 2026

Padma Awards List 2026: केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष देश के 132 प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। सूची के अनुसार 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 114 को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। खास बात यह है कि फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, जबकि झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नेता शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा।

इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया है। राज्यों के लिहाज से देखें तो चुनावी राज्य केरल से 8, तमिलनाडु से 13, पश्चिम बंगाल से 11, असम से 5, उत्तर प्रदेश से 11 और महाराष्ट्र से सर्वाधिक 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मिले हैं।

धर्मेंद्र समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म विभूषण इस बार जिन 5 लोगों को दिया गया है, उनमें-

अभिनेता धर्मेंद्र (मरणोपरांत) – कला

वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) – सामाजिक कार्य

के. टी. थॉमस (केरल) – सामाजिक कार्य

पी. नारायणन (केरल) – साहित्य और शिक्षा

एन. राजम (उत्तर प्रदेश) – कला

13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मान

देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण इस वर्ष 13 विशिष्ट व्यक्तियों को दिया गया है। इनमें—

अलका याग्निक – कला

भगत सिंह कोश्यारी – सार्वजनिक मामले

कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी (तमिलनाडु) – चिकित्सा

ममूटी (केरल) – कला

डॉ. नोरि दत्तात्रयेदु (अमेरिका) – चिकित्सा

पीयूष पांडेय (मरणोपरांत) – कला

एसकेएम मैलानंदन (तमिलनाडु) – सामाजिक कार्य

एस. आर. गणेश (कर्नाटक) – कला

शिबू सोरेन (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामले

उदय कोटक – उद्यम

वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामले

वेल्लापल्ली नटेसन (केरल) – सार्वजनिक मामले

विजय अमृतराज (अमेरिका) – खेल

114 लोगों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री इस बार 114 विभूतियों को दिया जाएगा। इसमें कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल, सामाजिक कार्य, उद्यम और आध्यात्म जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश से अनिल कुमार रस्तोगी (कला), अशोक कुमार सिंह (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), चिरंजी लाल यादव (कला), बुद्ध रश्मि मणि (पुरातत्व), राजेंद्र प्रसाद और श्याम सुंदर (चिकित्सा) सहित कई नाम सूची में हैं।

महाराष्ट्र से अशोक खड़े, सतीश शाह (मरणोपरांत), सत्यनारायण नुवाल, रोहित शर्मा जैसे नाम शामिल हैं।

खेल जगत से हरमनप्रीत कौर, सविता पूनिया और रोहित शर्मा को पद्मश्री मिलेगा, जबकि साहित्य, कला और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में देशभर से अनेक साधकों को सम्मानित किया गया है।

पद्म पुरस्कारों की यह सूची देश के उन नायकों और नायिकाओं को सम्मान देती है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में समर्पण, प्रतिभा और सेवा भाव से भारत का नाम रोशन किया है।

ALSO READ – 40 ऐप्स एक मंच पर: भारत का चुनावी सिस्टम हुआ पूरी तरह डिजिटल, ECINET Launch


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *