
Aadhaar App Update 2026: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार यूजर्स के लिए एक बड़ा डिजिटल अपडेट की घोषणा की है। आधार ऐप का नया फुल वर्जन 28 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जा रहा है। इस अपडेट के साथ आधार कार्ड का इस्तेमाल अब पूरी तरह डिजिटल, आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
अब तक ज्यादातर लोग आधार ऐप का इस्तेमाल सिर्फ डिजिटल आधार कार्ड देखने के लिए करते थे, लेकिन नए फुल वर्जन में कई उपयोगी फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। इससे फिजिकल आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी साथ रखने की जरूरत लगभग खत्म हो जाएगी।
मुख्य फीचर्स जो मिलेंगे
- फिजिकल कार्ड की जरूरत खत्म: नया ऐप मोबाइल पर ही आपकी पूरी डिजिटल आईडी की तरह काम करेगा। बैंक, निवेश, ट्रैवल या किसी भी वेरिफिकेशन के लिए फिजिकल कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- QR कोड से आसान वेरिफिकेशन: यूजर्स QR कोड जनरेट कर सकेंगे, जिसे कोई भी व्यक्ति या संस्था स्कैन करके आपकी पहचान तुरंत वेरिफाई कर सकेगा। इससे फर्जी आधार या गलत जानकारी का खतरा काफी कम होगा।
- घर बैठे अपडेट की सुविधा: ऐप से ही आधार में दर्ज जानकारी जैसे पता, मोबाइल नंबर, नाम और ईमेल अपडेट कर पाएंगे। अब आधार सेंटर जाने या लंबी लाइनों में इंतजार करने की जरूरत नहीं रहेगी।
यह अपडेट UIDAI डे के मौके पर लॉन्च हो रहा है, जो आधार को एक मजबूत डिजिटल पहचान में बदल देगा। इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि डेटा सिक्योरिटी भी बढ़ेगी और पहचान चोरी या धोखाधड़ी के मामले कम होंगे।
UIDAI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसकी जानकारी साझा की है। यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे 28 जनवरी के बाद ऐप को अपडेट करें और नए फीचर्स का फायदा उठाएं। यह कदम भारत को और अधिक डिजिटल और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
ALSO READ – विरोध के बीच तेज प्रताप यादव क्यों उतरे UGC Bill 2026 के समर्थन में? जानिए वजह