चंदौली में व्यापारी की संपत्ति पर दिनदहाड़े हमला, बाउंड्रीवाल की रेलिंग उखाड़ी; ब्लैकमेलिंग का आरोप

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में एक जाने-माने व्यापारी की निजी संपत्ति पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिनदहाड़े कुछ लोगों ने व्यापारी सुभाष तुलस्यान की जमीन पर बनी बाउंड्रीवाल की लोहे की रेलिंग उखाड़ दी और मौके पर मौजूद स्टाफ व मजदूरों के साथ मारपीट की।

पीड़ित व्यापारी सुभाष तुलस्यान ने इस संबंध में अलीनगर थाने में तहरीर देकर चार लोगों को नामजद किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी लंबे समय से उन्हें ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की अवैध वसूली का दबाव बना रहे थे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि अलीनगर के पास व्यापारी की जमीन पर पक्का बाउंड्रीवाल बना हुआ है। शुक्रवार को कुछ लोग वहां पहुंचे और रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर स्टाफ और मजदूरों के साथ हाथापाई भी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ALSO READ – Budget 2026 Explained: 1 फरवरी को बजट पेश करने का कारण क्या है? बही खाता और ब्लू शीट-जानिए, सब


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *