
Varanasi News: शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सीपी संवाद हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्रिदेव मंदिर के सामने स्थित विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में छापेमारी की।
एसीपी मुख्यालय अपूर्वा पांडेय के नेतृत्व में एसओजी-2 टीम ने गेस्ट हाउस के एक कमरे में दबिश दी, जहां तीन युवतियों और एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया गया।
एसीपी अपूर्वा पांडेय ने बताया कि हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की गई और छापेमारी की गई। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि रैकेट किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है या अन्य स्थानों पर भी इसकी गतिविधियां संचालित हो रही थीं। साथ ही युवतियों से जबरदस्ती, धोखाधड़ी या दलाली से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
ALSO READ – किन्नर के घर बम धमाका केस: पुल के नीचे छुपाए थे हथियार और विस्फोटक, पिस्टल और जिलेटिन रॉड बरामद