ट्रंप से ट्रेड डील के कुछ घंटे बाद PM मोदी बोले-आत्मविश्वास से बनेगा ‘विकसित भारत’

Spread the love & Share it

India US trade deal

India US trade deal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास को वह शक्ति बताया जो सब कुछ संभव बनाती है। यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब कुछ घंटे पहले ही भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौते की घोषणा हुई थी।

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है।” उन्होंने एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया, जो धन और समृद्धि के सही उपयोग पर प्रकाश डालता है। श्लोक है: “श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥” इसका अर्थ है कि धन नेक कार्यों से उत्पन्न होता है, यह साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कौशल और दक्षता से स्थिर रहता है, तथा अनुशासन से सुरक्षित रहकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देता है।

यह संदेश भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के कुछ घंटों बाद आया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर इस समझौते की जानकारी दी। ट्रंप ने लिखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबसे अच्छे दोस्तों’ में से एक होने के नाते और सम्मान के आधार पर यह डील की है। समझौते के तहत अमेरिका भारतीय सामानों पर पारस्परिक टैरिफ को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। इसके अलावा, रूसी तेल खरीद से जुड़ी अतिरिक्त 25 प्रतिशत की दंडात्मक शुल्क भी हटाई गई है। ट्रंप ने कहा कि भारत रूसी तेल खरीद बंद करेगा और अमेरिका से अधिक तेल खरीदेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस समझौते की पुष्टि करते हुए ट्रंप को धन्यवाद दिया और लिखा कि “मेड इन इंडिया” उत्पादों पर टैरिफ में कमी से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा, “दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और दुनिया की सबसे बड़ी लोकतंत्रों के बीच सहयोग से दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा।”

यह समझौता भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा।

ALSO READ – बिहार से वाराणसी ले जाया जा रहा था 17.50 किलो गांजा, चकिया पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *