मुगलसराय के होटल में कोलकाता के व्यापारी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान कोलकाता निवासी किशोर रस्तोगी के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

होटल प्रबंधन के अनुसार, शाम के समय जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं दिखी तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा खोला गया, जहां किशोर रस्तोगी मृत अवस्था में पड़े मिले।

बताया जा रहा है कि मृतक का शव बिना कपड़ों के था, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद डीडीयू नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कब होटल में ठहरा था और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

ALSO RAED – साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल चंदौली ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *