आजमगढ़ से बिहार जा रही थी 5 लाख की शराब, चंदौली पुलिस ने तस्कर को दबोचा

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले की अलीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को करीब 5 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 448 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक को पकड़कर एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि वाराणसी की ओर से रिंग रोड के रास्ते एक ट्रक में अवैध शराब लादकर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पचफेड़वा स्थित रिंग रोड ओवरब्रिज पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें ट्रक की बॉडी से विभिन्न ब्रांड की शराब की पेटियां बरामद हुईं। कुल 448 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। मौके से वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सोनवरसा गांव निवासी जुगनू यादव को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब को आजमगढ़ से बिहार ले जा रहा था, जहां ऊंचे दामों पर बिक्री कर मुनाफा कमाया जाता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय के साथ अनिल कुमार यादव, आशुतोष कुमार गुप्ता, अमित सेन सिंह और इंद्रजीत यादव शामिल रहे।

ALSO READ – वाराणसी के होटल में भाई-बहन की संदिग्ध मौत, जहर खाने की आशंका


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *