रामनगर में पेट्रोलियम टैंकरों से हो रही थी तेल कटिंग, पुलिस छापे में 84 हजार लीटर डीजल बरामद

Spread the love & Share it

Varanasi News

Varanasi News: वाराणसी के रामनगर स्थित कोलकाता-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीटी के पास मंगलवार को पेट्रोलियम टैंकरों से डीजल चोरी के बड़े अवैध नेटवर्क का खुलासा हुआ। एसीपी विजय प्रताप सिंह और एसओजी की संयुक्त छापेमारी में तीन टैंकरों से कुल 84 हजार लीटर डीजल और तेल कटिंग के उपकरण बरामद किए गए।

छापेमारी के दौरान मौके से नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के अवैध खेल की आशंका जताई जा रही है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी गुलाब चंद के अनुसार, पिछले कई दिनों से पेट्रोलियम कंपनियों के टैंकरों से डीजल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर भीटी निवासी राजू की गिट्टी-बालू मंडी में छापा मारा गया।

छापेमारी में तीन टैंकरों से क्रमशः 40 हजार, 20 हजार और 24 हजार लीटर डीजल, कुल मिलाकर 84 हजार लीटर डीजल बरामद हुआ। इसके अलावा पांच ड्रमों में 550 लीटर अतिरिक्त डीजल, तेल कटिंग के उपकरण और एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया।

बरामद टैंकर मध्य प्रदेश के सिंगरौली डीजल आपूर्ति के लिए जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 25 सितंबर को एडीसीपी काशी जोन के तत्कालीन अधिकारी ने इसी क्षेत्र में कार्रवाई कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद दोबारा ऐसे नेटवर्क का सामने आना पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

इंडियन ऑयल के सहायक प्रबंधक अमर सिंह ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी पर कार्रवाई की बात कही है।

ALSO READ – लोकसभा की कुर्सी खाली हुई तो क्या होगा? ओम बिरला विवाद के बीच बड़ा सवाल- अब लोकसभा चलाएगा कौन?


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *