पवन सिंह की शादी टूटी या बचेगी? पत्नी की जिद और अक्षरा के बयान से मचा बवाल

Spread the love & Share it

Pawan Singh alimony case

Pawan Singh alimony case: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक मामले में एक नया मोड़ आ गया है। बीते बुधवार को ज्योति सिंह आरा स्थित फैमिली कोर्ट पहुंचीं, लेकिन पवन सिंह सुनवाई में मौजूद नहीं हुए। कुछ देर इंतजार करने के बाद ज्योति वापस लौट गईं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को निर्धारित की गई है।

कोर्ट में ज्योति सिंह ने साफ कहा है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती हैं। हालांकि, यदि पवन सिंह साथ नहीं रहना चाहते, तो उन्हें गुजारा-भत्ता के रूप में 10 करोड़ रुपये दिए जाएं।

अक्षरा सिंह ने किया समर्थन

इस मामले में अब भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का बयान भी सामने आया है। शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ज्योति सिंह का समर्थन किया।

अक्षरा सिंह ने कहा, “अगर आपने शादी की है और किसी लड़की को अपने साथ लेकर गए हैं, तो उसका दायित्व भी आपका बनता है। एक लड़की का हक है कि वह एलिमनी ले। ज्योति सिंह अपनी जगह सही हैं।”

“10 करोड़ नहीं, 100 करोड़ भी कम”

अक्षरा सिंह ने आगे कहा, “10 करोड़ मांगें या 20 करोड़, मुझे तो लगता है 100 करोड़ भी कम पड़ जाएगा। जो लड़की ने झेला है, उसके सामने यह रकम भी कम है। समाज को मिलकर उसे उसका हक दिलवाना चाहिए।”

पहले भी चर्चा में रहा रिश्ता

गौरतलब है कि एक समय पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच करीबी रिश्तों की चर्चा रही थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद भी किया। हालांकि बाद में दोनों के बीच अलगाव की खबरें सामने आईं और अक्षरा सिंह कई बार सार्वजनिक रूप से पवन सिंह के खिलाफ बयान दे चुकी हैं।

अब अक्षरा के ताजा बयान के बाद इस मामले में सियासी और फिल्मी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सभी की नजर अब इस बात पर है कि पवन सिंह की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

ALSO READ – महाशिवरात्रि पर वाराणसी में रूट डायवर्जन लागू, मैदागिन से गोदौलिया तक नो व्हीकल जोन


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *