किराए के कमरे में आग से लैब टेक्नीशियन की मौत, अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर में एक निजी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की आग से जलकर मौत हो गई। उत्तम कुमार विश्वकर्मा नामक व्यक्ति का अधजला शव शुक्रवार सुबह उनके किराए के कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना शुक्रवार को सामने आई जब उत्तम कुमार के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। पड़ोसियों ने आशंका होने पर खिड़की से झांककर देखा तो अंदर उत्तम का अधजला शव पड़ा मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

मृतक उत्तम कुमार विश्वकर्मा वाराणसी जनपद के रामनगर थानाक्षेत्र के भीटी के रहने वाले थे। वह चंदौली नगर के एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थे और राजीव नगर वार्ड में किराए के मकान में रहते थे।

स्थानीय नागरिक चिंटू कुमार ने बताया कि गुरुवार रात उत्तम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। लोगों ने बताया कि उत्तम कुमार शराब का सेवन करते थे। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में आग लगने पर वह कमरे से बाहर नहीं निकल पाए, जिससे उनकी मौत हो गई। सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

ALSO READ – UP Budget Session: बेरोजगार युवाओं को भत्ता नहीं मिलेगा! योगी सरकार ने विधानसभा में किया स्पष्ट


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *