चंदौली के अलीनगर में महीनों से ठप सीवर निर्माण, गड्ढों और धूल से व्यापार चौपट

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के अलीनगर क्षेत्र में सड़क किनारे चल रहा सीवर निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरे निर्माण के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है और लोगों की आवाजाही भी बाधित हो गई है।

खुदाई के बाद अधूरा छोड़ दिया गया निर्माण

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई तो कर दी गई, लेकिन निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया। इसके चलते सड़क पर गड्ढे, धूल और कीचड़ की समस्या बढ़ गई है, जिससे हालात और भी खराब हो गए हैं।

दुकानदार पटरा और बांस लगाकर चला रहे दुकान

निर्माण कार्य से प्रभावित दुकानदार अपनी दुकानों के सामने पटरा और बांस की फट्टी लगाकर किसी तरह कारोबार चला रहे हैं। अधूरे निर्माण के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ा है।

स्थानीय दुकानदार विजय शंकर, खान दादा, सुखराज लंबू, शारदा मोहन और श्यामा मंगल ने बताया कि कई महीने पहले शुरू हुआ निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

प्रशासन ने दिए जल्द काम पूरा करने के निर्देश

इस मामले में अनुपम मिश्रा (एसडीएम) ने बताया कि कार्यदायी संस्था को तत्काल निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेकर समाधान का प्रयास कर रहा है।

ALSO READ – डीडीयू जंक्शन पर 16.25 लाख नकद के साथ युवक गिरफ्तार, हवाला कनेक्शन की आशंका


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *