Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से विभिन्न ब्रांड की कुल 51 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। दोनों आरोपी ट्रेन के माध्यम से शराब को बिहार ले जाने की तैयारी में थे।
मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ नगर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डीलक्स शौचालय के पास बैग लिए खड़े दो युवक संदिग्ध हालत में नजर आए। पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को रोककर पूछताछ की और हिरासत में ले लिया।

बिहार में सप्लाई कर कमाते थे मोटा मुनाफा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान बिहार के पटना जिले के सागर कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है। दोनों ने बताया कि वे अंग्रेजी शराब की दुकानों से फुटकर में शराब खरीदकर इकट्ठा करते थे और फिर बैग में भरकर ट्रेन के जरिए बिहार के विभिन्न शहरों में ले जाकर बेचते थे। इस अवैध कारोबार से उन्हें अच्छा मुनाफा होता था।
पुलिस की सतर्कता के कारण शराब तस्करी की यह योजना सफल नहीं हो सकी। इस कार्रवाई में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह के साथ पुलिसकर्मी सुभाष प्रसाद और अभिषेक दुबे शामिल रहे। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
ALSO READ – चंदौली में विधिक जागरूकता का बड़ा आयोजन, गरीब-दिव्यांग और जरूरतमंदों को मिला अधिकारों का ज्ञान