Chandauli News: चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हुआ यह हादसा एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द छोड़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैजिक वाहन चकिया से बबुरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन चुप्पेपुर गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर के पास पहुंचा, चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तेज गति के कारण वाहन असंतुलित हो गया और बगल से गुजर रही ऑटो पर पलट गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
इस दर्दनाक हादसे में करीब 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी, लेकिन उसके चकिया नगर पंचायत क्षेत्र का निवासी होने की संभावना जताई जा रही है।
ऑटो में सवार तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ALSO READ – अब किराए के भवन से मिलेगी मुक्ति: कटशिला में बनेगा करोड़ों का एआरटीओ कार्यालय