चंदौली में 40 लाख की अवैध शराब जब्त, होली पर खपाने की थी तैयारी, दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: होली पर्व से पहले अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रक से 3807 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को मझवार रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में लदी प्याज की बोरियों के नीचे विभिन्न ब्रांड की शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस ने तुरंत ट्रक को कब्जे में लेकर शराब जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुबारक खां और चुन्ना खां के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रहने वाले हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे शराब की यह खेप ग्वालियर से लोड कर पटना ले जा रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण होली के मौके पर अवैध शराब की भारी मांग रहती है, जिसका फायदा उठाने की योजना थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली को देखते हुए जिले में शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी। फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह, स्वाट प्रभारी रामजनम यादव सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

ALSO READ – Tax Free Income: भारत में ये 5 कमाई के स्रोत हैं पूरी तरह टैक्स फ्री, नहीं देना होगा एक भी रुपया टैक्स


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *