चंदौली के बसरतिया गांव में एक दिन में तीन मौत, पसरा मातम

Spread the love & Share it

बसरतिया गांव

Chandauli News: चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के बसरतिया गांव में बुधवार का दिन गांववासियों के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। कुछ ही घंटों के भीतर तीन महिलाओं के निधन से पूरे गांव में मातम पसर गया। जब एक साथ तीन अंतिम यात्राएं गांव की गलियों से निकलीं तो हर आंख नम और हर चेहरा गमगीन नजर आया।

बीमारी से दो महिलाओं की मौत, तीसरी की ब्रेन हेमरेज से गई जान

गांव निवासी रामसेवक यादव की पत्नी सविता यादव और सुरेश मिश्रा की पत्नी ईदूकला लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। परिजन उनका इलाज करा रहे थे, लेकिन बुधवार को दोनों ने दम तोड़ दिया।

परिवार इन दोनों मौतों के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि गांव के ही रामाशीष यादव की पत्नी मालती देवी को अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया। आनन-फानन में इलाज की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

एक साथ तीन मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

एक ही दिन में तीन महिलाओं की मौत से पूरे गांव का माहौल बदल गया। जिन गलियों में रोज चहल-पहल रहती थी, वहां मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों से लोग सांत्वना देने पहुंचते रहे।

एक साथ जलीं तीन चिताएं, हर आंख हुई नम

देर रात तीनों महिलाओं का अंतिम संस्कार कैली गंगा घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। एक साथ तीन चिताएं जलने का दृश्य देखकर हर कोई भावुक हो उठा।

ग्रामीणों का कहना है कि बसरतिया गांव ने ऐसा दुखद दिन पहले कभी नहीं देखा था। गांव में शोक की लहर अब भी गहराई से महसूस की जा रही है।

ALSO READ – आखिर NCERT की नई किताबों में ऐसा क्या बदला, जो पूरे देश में मच गया बवाल?


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *