दिल्ली में फर्जी ED रेड का खेल, नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, लाखों की लूट

Spread the love & Share it

दिल्ली में फर्जी ED रेड

New Delhi : साउथ-ईस्ट दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक घरेलू नौकरानी ने अपने मालिक के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की फर्जी छापेमारी की पूरी साजिश रचकर लाखों रुपये की नकदी, महंगी घड़ियां और ज्वेलरी लूट ली। इस चौंकाने वाले मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना की पूरी कहानी ‘स्पेशल 26’ फिल्म जैसी

पुलिस के अनुसार, यह वारदात 11 फरवरी को हुई, जब पुलिस की वर्दी में तीन व्यक्ति 86 वर्षीय रिटायर्ड सीनियर आर्किटेक्ट आर.सी. सबरवाल के घर में जबरन घुसे। उन्होंने खुद को ED अधिकारी बताकर परिवार को डराया-धमकाया, “अवैध नकदी और जेवरात की तलाश” का बहाना बनाया। घरवालों के मोबाइल फोन तक छीन लिए गए। आरोपियों ने लाखों कीमत की नकदी, लग्जरी घड़ियां और ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए।

मास्टरमाइंड निकली घर की ही नौकरानी रेखा देवी (40), जो लंबे समय से सबरवाल परिवार के साथ काम कर रही थी। उसने घर की हर अंदरूनी जानकारी परिवार के सदस्यों की संख्या, दैनिक रूटीन, घर की लेआउट अपने साथियों को पहले ही दे दी थी। रेखा ने अपनी ननद पूजा राजपूत (45) के साथ मिलकर यह प्लान बनाया। तीन पुरुष (पुलिस यूनिफॉर्म में) ED अफसर बनकर घर पहुंचे और लूट को अंजाम दिया।

पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा, बरामद हुए कई अहम सबूत

शिकायत मिलते ही न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी सर्विलांस, 350 से ज्यादा CCTV फुटेज की जांच और स्थानीय पूछताछ से सुराग मिले। 25 फरवरी को वैशाली स्थित पूजा के घर पर छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया:

  • 7 महंगी लग्जरी घड़ियां (लूटी हुई)
  • ज्वेलरी और नकदी
  • ITBP डिप्टी कमांडेंट की पूरी यूनिफॉर्म
  • नकली आईडी कार्ड
  • वायरलेस सेट टॉप बॉक्स
  • एक पिस्टल

दोनों महिलाओं, रेखा देवी और पूजा राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपियों में शामिल हैं:

  • प्रकाश (सेवारत ITBP कांस्टेबल)
  • मनीष
  • उपदेश सिंह थापा (रिटायर्ड आर्मी पर्सनल)

पुलिस जांच जारी

दिल्ली पुलिस के डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया है। पूछताछ से पता चला कि साजिश काफी सोची-समझकर बनाई गई थी। पुलिस अब यह जांच रही है कि क्या इसमें और लोग शामिल थे या यह कोई बड़ा गिरोह का हिस्सा है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

ALSO READ – वाराणसी में लगाए जाएंगे एक घंटे में 3 लाख पौधे, CM योगी करेंगे शुरुआत


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *