होली से पहले चंदौली में बड़ी कार्रवाई: मुगलसराय खोवा मंडी से ढाई कुंतल मिलावटी मावा जब्त

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुगलसराय थाना क्षेत्र स्थित खोवा मंडी में शुक्रवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान लगभग ढाई कुंतल मिलावटी खोवा (मावा) जब्त किया गया।

त्योहार के अवसर पर मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग को मिलावटखोरी की आशंका थी। इसी के तहत विभिन्न दुकानों और गोदामों की जांच की गई। प्रारंभिक परीक्षण में मावे में रिफाइंड तेल समेत अन्य पदार्थों की मिलावट पाई गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि जब्त किया गया मावा गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा। सैंपलों को विधिक परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यापारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणवीर सिंह यादव सहित विभाग की टीम मौजूद रही। कार्रवाई के बाद खोवा मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि त्योहार के दौरान खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की मिलावट की आशंका होने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें।

ALSO READ – डमरू की नाद और गुलाल की बौछार: गौरा संग बाबा विश्वनाथ की नगर परिक्रमा, रंगों में डूबी काशी की गलियां


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *