
Chandauli News: चंदौली में कंदवा के जलालपुर में होली के दूसरे दिन फार्म हाउस पर सो रहे विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में उसका सगा भाई ही हत्यारा निकला। एफडी का पचीस लाख रुपये के अलावा पूरी संपत्ति हड़पने के लिए बड़े भाई विवेक ने कनपटी पर सटाकर गोली मारी थी। पुलिस टीम शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर पास के ही पोखरे से पिस्टल और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बरामद किया गया है।
पुलिस लाइन में रविवार को मीडिया से बातचीत में एसपी आदित्य लांम्हे ने बताया कि पांच मार्च को कंदवा थाना क्षेत्र के जलालापुर में फार्म हाउस पर सो रहे विशाल सिंह हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। सर्विलांस की सहायता से आरोपित विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कड़ाई से पूछताछ में आरोपित विवेक सिंह ने पुलिस को बताया कि पहले घर के हर कार्य में उसकी राय ली जाती थी। कुछ समय पहले वह एक हत्या के मामले में जेल चला गया था। इसके बाद से ही उसका सम्मान घर में कम होने लगा था। चार माह पहले घर की एक जमीन 75 लाख रुपये में बेची गई थी।
उसके हिस्से में मिला पैसा खर्च हो गया था। वह अक्सर छोटे भाई से मांगता था। इसको लेकर मृतक उसे बेइज्जत करता था। मृतक ने एक माह पहले 25 लाख की एफडी कराई थी। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह इसलिए उसने हत्या का प्लान किया कि छोटा भाई नहीं रहेगा तो पूरी संपत्ति उसकी हो जाएगी।
डॉग खुशी ने ढूंढा हत्या का सबसे बड़ा सबूत
कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में हुई विशाल सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की सबसे मददगार सिपाही कोई इंसान नहीं, बल्कि पुलिस डॉग खुशी भी रही। आठ वर्षीय इस जासूस कुतिया ने अपनी सूंघने की क्षमता के बल पर वह डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकार्डर) सहित कई सबूत ढूंढ निकाला, जिसे आरोपित ने मिटाने की कोशिश की थी।
अमीर बनने और वर्चस्व कायम करने की किताबें पढ़ता था विवेक कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में हुए विशाल सिंह हत्याकांड के तार अब आरोपि के गहरे मनोवैज्ञानिक पक्ष से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपित विवेक सिंह महज एक अपराधी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित सोच के साथ इस रास्ते पर बढ़ा था। वह अपने भाई की हत्या करने से पहले अमीर बनने और वर्चस्व स्थापित करने की तकनीक वाली किताबें पढ़ता था। जांच में सामने आया है कि विवेक के पास से ऐसी कुछ किताबें और सामग्रियां मिली हैं, जो व्यक्तिगत विकास और सत्ता हासिल करने के तरीकों पर आधारित थीं।
ALSO READ – T20 World Cup Winners List: भारत ने जीता बैक-टू-बैक T20 वर्ल्ड कप, 2007 से 2026 तक कौन-कौन बना चैंपियन