Rewards for Justice: अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर घोषित किया 10 मिलियन डॉलर का इनाम

Spread the love & Share it

US Reward Iran Leaders

US Reward Iran Leaders: अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई समेत 10 वरिष्ठ ईरानी नेताओं और अधिकारियों पर भारी इनाम घोषित किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इन लोगों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने पर 1 करोड़ डॉलर (करीब 92.60 करोड़ रुपये) तक का इनाम देने की घोषणा की है।

यह घोषणा अमेरिकी विदेश विभाग के “Rewards for Justice” कार्यक्रम के तहत की गई है। 13 मार्च को इस कार्यक्रम की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें इन 10 ईरानी नेताओं को “आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े” बताते हुए उनके बारे में जानकारी देने की अपील की गई।

इन अधिकारियों के नाम भी शामिल

अमेरिका द्वारा जारी सूची में मोजतबा खामेनेई के अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें सुप्रीम लीडर कार्यालय के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेजाजी, सुप्रीम लीडर के सैन्य सलाहकार मेजर जनरल याह्या रहीम सफवी, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी, गृह मंत्री ब्रिगेडियर इस्कंदर मोमेनी और खुफिया एवं सुरक्षा मंत्री इस्माइल खतीब शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त डिफेंस काउंसिल के सचिव, सुप्रीम लीडर के सलाहकार, सुप्रीम लीडर कार्यालय के सैन्य कार्यालय प्रमुख और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर भी इस सूची में शामिल किए गए हैं।

IRGC से जुड़े होने का आरोप

अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी पोस्टर में दावा किया गया है कि सूची में शामिल ये सभी लोग इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के विभिन्न हिस्सों का संचालन या निर्देशन करते हैं। अमेरिका के अनुसार यह संगठन दुनिया भर में आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने, उन्हें संगठित करने और अंजाम देने में शामिल है।

पोस्टर में यह भी कहा गया है कि इन लोगों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वालों को अधिकतम 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर बसाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है।

सुरक्षित माध्यम से मांगी गई जानकारी

अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि जिन लोगों के पास सूची में शामिल व्यक्तियों के बारे में जानकारी है, वे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म या टोर (Tor) नेटवर्क के जरिए सुरक्षित चैनल पर “Rewards for Justice” कार्यक्रम से संपर्क कर सकते हैं।

मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर भी चर्चाएं

इस बीच अंतरराष्ट्रीय मीडिया में मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर भी कई तरह की रिपोर्ट सामने आई हैं। ब्रिटिश अखबार “द सन” की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मोजतबा खामेनेई एक हवाई हमले के बाद कोमा में हैं और इस हमले में उन्होंने अपना एक पैर भी खो दिया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि उन्हें पेट और लिवर में गंभीर चोटें आई थीं।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि उसी हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी। हालांकि इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कुछ रिपोर्टों में ईरानी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई हमले में घायल जरूर हुए थे, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *