
Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर शुरुआती कारोबार में सोना करीब 1800 रुपये तक टूट गया, जबकि चांदी की कीमत में भी 5000 रुपये से अधिक की गिरावट देखी गई।
एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार खुलने के बाद इसमें गिरावट का रुख बना रहा और शुरुआती कारोबार में यह करीब 1,56,655 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। हालांकि बाद में इसमें हल्की रिकवरी भी देखी गई।
दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,59,435 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार को यह 2,55,101 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में गिरकर करीब 2,54,367 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।
वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव देखा गया। स्पॉट गोल्ड करीब 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,007.58 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं स्पॉट सिल्वर भी करीब 1.2 प्रतिशत गिरकर 79.57 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया।
प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव
दिल्ली –
22 कैरेट: 1,17,192 रुपये / 8 ग्राम
24 कैरेट: 1,27,840 रुपये / 8 ग्राम
मुंबई –
22 कैरेट: 1,17,072 रुपये / 8 ग्राम
24 कैरेट: 1,27,720 रुपये / 8 ग्राम
चेन्नई –
22 कैरेट: 1,18,072 रुपये / 8 ग्राम
24 कैरेट: 1,28,808 रुपये / 8 ग्राम
हैदराबाद –
22 कैरेट: 1,17,072 रुपये / 8 ग्राम
24 कैरेट: 1,27,720 रुपये / 8 ग्राम
ALSO READ – नगर पालिका को ‘सी-ग्रेड’ में डालने पर सपा का विरोध, सांसद रामकिशुन यादव ने उठाए विकास पर सवाल
