बिस्कुट-चिप्स के बीच छिपाकर लेकर जा रहे थे 55 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना चन्दौली पुलिस और विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।

चेकिंग के दौरान मिली सफलता

यह कार्रवाई 16 मार्च की रात करीब 10 बजे की गई, जब पुलिस टीम हाइवे पर बड़े साहब के ढाबा के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध पिकअप वाहन खराब हालत में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की जांच शुरू की।

खाने के सामान के बीच छिपाया गया था गांजा

जांच के दौरान वाहन में चिप्स और बिस्कुट के कार्टन भरे हुए मिले। लेकिन जब पुलिस ने गहन तलाशी ली, तो इन पैकेटों के नीचे भूरे रंग के टेप से लिपटे 53 बंडल बरामद हुए। इन्हें खोलने पर कुल 55.350 किलोग्राम अवैध गांजा मिला। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है।

दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से वाहन चालक विशाल दुबे और उसके सहयोगी बव्बन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि गांजे की यह खेप टेंगरा मोड़ से लादी गई थी और इसे बिहार के चौसा ले जाया जा रहा था।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ से संबंधित कानून की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

अभियान में शामिल रही टीम

इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह और विशेष टीम के प्रभारी रामजनम यादव ने किया। टीम में उपनिरीक्षक बीरेन्द्र कुमार, रावेन्द्र सिंह, रमाशंकर तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सतर्कता और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है।

ALSO READ – चंदौली में LPG संकट पर सपा का प्रदर्शन, कंधों पर सिलेंडर उठाकर किया विरोध


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *