
Varanasi News: प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए रविन्द्र जायसवाल ने काशी में हुए विकास कार्यों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।
‘विकसित काशी’ का विजन, 9 साल में बड़ा बदलाव
मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश” के लक्ष्य को दोहराते हुए काशी को मॉडल सिटी बताया।
₹35,156 करोड़ की 486 परियोजनाएं पूरी
मंत्री ने जानकारी दी कि बीते 9 वर्षों में काशी में ₹35,156 करोड़ से अधिक लागत की 486 बड़ी परियोजनाएं पूरी कर आमजन को समर्पित की गई हैं। इनमें सड़क, सेतु, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और पर्यटन से जुड़े कार्य शामिल हैं।
₹17,915 करोड़ की परियोजनाएं अभी निर्माणाधीन
उन्होंने बताया कि वर्तमान में ₹17,915 करोड़ से अधिक की कई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जो आने वाले समय में काशी के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेंगी।
सड़क, रेलवे और एयरपोर्ट में बड़ा निवेश
₹22,829 करोड़ की 127 सड़क और सेतु परियोजनाएं पूरी की गई हैं, जबकि ₹5,813 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इसके अलावा रेलवे, एयरपोर्ट और जलमार्ग पर ₹1,529 करोड़ के कार्य पूरे और ₹4,934 करोड़ के प्रोजेक्ट जारी हैं।
स्मार्ट सिटी से बदली शहर की तस्वीर
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ₹877 करोड़ की 34 परियोजनाएं पूरी हुईं, जिनमें इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर, 720 स्थानों पर कैमरे, सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
स्वास्थ्य और शिक्षा में ऐतिहासिक सुधार
स्वास्थ्य क्षेत्र में ₹1870 करोड़ की 43 परियोजनाएं पूरी हुईं, जिनमें कैंसर संस्थान और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हैं। शिक्षा क्षेत्र में ₹512 करोड़ की 32 परियोजनाएं पूरी की गईं, जबकि नई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
पर्यटन और धार्मिक स्थलों का हुआ कायाकल्प
₹721 करोड़ की 30 पर्यटन परियोजनाओं में नमो घाट, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सारनाथ विकास और गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण प्रमुख हैं।
स्पोर्ट्स सिटी, ट्रांसपोर्ट नगर और नए प्रोजेक्ट्स
गंजारी में स्पोर्ट्स सिटी टाउनशिप, 48 हेक्टेयर में ट्रांसपोर्ट नगर और ICCC जैसे प्रोजेक्ट्स प्रस्तावित हैं। साथ ही रोप-वे, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और एयरपोर्ट विस्तार कार्य भी तेजी से चल रहे हैं।
किसानों, गरीबों और युवाओं को बड़ा लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवास योजना, उज्ज्वला योजना और स्वानिधि योजना के तहत लाखों लोगों को लाभ मिला है। युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण के साथ स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया गया है।
दोगुनी हुई काशी की अर्थव्यवस्था
मंत्री ने बताया कि 2017 में काशी का GDP ₹22,586 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹51,036 करोड़ हो गया है। प्रति व्यक्ति आय भी ₹1 लाख से अधिक हो चुकी है।
ALSO READ – 9 साल में बदला उत्तर प्रदेश: CM योगी बोले- अब पलायन नहीं, अवसर मिल रहे हैं
